मेघनाद देसाई ने कहा, भारत-चीन के बीच जल्द हो सकता है युद्ध, अमेरिका देगा नई दिल्ली का साथ

भारत और चीन के बीच जल्द ही युद्ध हो सकता है। इस बात को लेकर अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार लार्ड मेघनाद देसाई ने आशंका जताई है।

भारत और चीन के बीच जल्द ही युद्ध हो सकता है। इस बात को लेकर अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार लार्ड मेघनाद देसाई ने आशंका जताई है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
मेघनाद देसाई ने कहा, भारत-चीन के बीच जल्द हो सकता है युद्ध, अमेरिका देगा नई दिल्ली का साथ

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

भारत और चीन के बीच जल्द ही युद्ध हो सकता है। इस बात को लेकर अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार लार्ड मेघनाद देसाई ने आशंका जताई है। साथ ही कहा है कि इस युद्ध में अमेरिका भारत का साथ दे सकता है।

Advertisment

मेघनाद देसाई डाकोला विवाद को दो देशों के बीच का विवाद नहीं मानते हैं। उनका मानना है कि यह तनाव वैश्विक स्तर का तनाव है। उनका कहना है कि एक महीने के अंदर चीन के सामने युद्ध की स्थिति में आ सकते हैं। युद्ध की स्थिति नियंत्रित करना मुश्किल है।

दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को लेकर देसाई ने कहा, 'मैं ज्योतिषी नहीं हूं। मैं दिन और तारीख नहीं बता सकता लेकिन आज के समय में मैं यह सोचता हूं कि चीन के साथ हम पूर्ण युद्ध की स्थिति में जल्द होंगे।'

उन्होंने कहा, 'चीन के साथ हम केवल डाकोला नहीं, कई मोर्चो पर युद्ध की स्थिति में जल्द होंगे। डाकोला केवल एक सीमांत है, वे कई जगहों से शुरू हो सकते हैं, पूरे उत्तरी हिमालय क्षेत्र से।'

इसे भी पढ़ेंः सीमा विवाद पर चीनी मीडिया की धमकी, दो हफ्ते में डाकोला से भारतीय सेना को खदेड़ देगी PLA

इंटरव्यू के दौरान एक न्यूज एजेंसी से देसाई ने कहा, 'आज भी, कोई भी यह नहीं मान रहा है कि डाकोला का पूरा मामला सुलझने जा रहा है। हम एक महीने के अंदर चीन के साथ एक पूर्ण स्तर के युद्ध में शामिल हो सकते हैं। उस स्थिति में इसे रोका नहीं जा सकेगा।'

बातचीत के दौरान देसाई ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बेहतर सैन्य संबंध हैं और दोनों एक दूसरे पर विश्वास कर सकता है। ऐसे में अगर युद्ध की स्थिति होती है तो अमेरिका भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

INDIA America china War Support Meghnad Desai
Advertisment