मेघालय: नागरिकों पर गोली चलाने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित

मेघालय सरकार ने 6 मार्च के दिन 3 नागरिकों पर गोली चलाने के मामले में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
मेघालय: नागरिकों पर गोली चलाने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित

मेघालय सरकार ने 6 मार्च के दिन 3 नागरिकों पर गोली चलाने के मामले में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मेघालय सरकार ने उत्तरी गारो हिल्स जिले में तीन नागरिकों पर गोली चलाने के लिए इन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Advertisment

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'सरकार ने अनआर्म्ड ब्रांच के उप निरीक्षक डब्ल्यू.डी. संगमा और कांस्टेबल उमाकांत राभा के खिलाफ तीन नागरिकों पर गोली चलाने को लेकर निलंबन आदेश जारी किया।' 

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, 'संगमा और राभा को द्वितीय मेघालय पुलिस बटालियन के सहायक कमांडेंट वी.डी.एस.रमबाई की अध्यक्षता वाली विभागीय जांच के आधार पर निलंबित किया गया है।'

तीन नागरिक-मिलसेंग संगमा, तुबल संगमा और जनरक संगमा-की रेसु-खलदंग मार्ग पर पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गए थे। पुलिस ने उन पर आतंकवादी होने के संदेह में गोलीबारी की थी। इन पर रुकने के लिए संकेत दिए जाने के बाद तीन पुलिस चौकियों से निकल जाने को लेकर गोली चलाई गई थी।

मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने विधानसभा को भरोसा दिया था कि सरकार पुलिस की गोलीबारी की न्यायिक जांच करेगी।

विधानसभा चुनावों से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

Source : IANS

Meghalaya Mukul Sangma
      
Advertisment