बिहार के दरभंगा में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, मौलाना पर लगा रेप का आरोप

लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के दरभंगा में एक बार फिर एक बच्ची की अस्मत लूट गई।

लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के दरभंगा में एक बार फिर एक बच्ची की अस्मत लूट गई।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
बिहार के दरभंगा में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, मौलाना पर लगा रेप का आरोप

सांकेतिक चित्र

देश में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के दरभंगा से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां 65 साल के एक मौलवी पर  8 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक मौलवी बच्ची को पढ़ाने उसके घर आता था। इसी दौरान उसने बच्ची को के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार, हायाघाट थाना के एक गांव का रहने वाला हाफिज मोजिबुररहमान गांव में ही ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। मंगलवार देर शाम में वह अपने घर के पास के ही एक घर में एक आठ वर्षीय बच्ची को रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाने गया था। 

आरोप है कि इसी दौरान घर की बिजली चली गई और उसने चाकलेट का लालच देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद बच्ची ने शोर माचाया, तब उसकी मां पहुंची। पीड़िता की मां के आने तक मौलवी वहां से फरार हो गया। 

और पढ़ें: बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा, पप्पू यादव ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

पीड़ित बच्ची के परिवारवालों ने थाने में जाकर मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

और पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: सोपोर में पुलिस पार्टी पर आतंकियों का हमला, सर्च ऑपरेशन शुरू

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने दो शादियां की हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोग मौलवी की कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 

Source : News Nation Bureau

rape molestation Darbhanga
      
Advertisment