/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/01/98-fog123.jpg)
कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर 12 गाड़ियां एक साथ टकरा गई। गाड़ियों के इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं मैनपुरी में कोहरे के कारण पुलिस की जीप तालाब में पलट गई है।
Mathura: At least 12 vehicles crash into each other due to dense fog at Yamuna expressway, one dead and more than 10 injured. pic.twitter.com/IQn8p1ZTxk
— ANI UP (@ANINewsUP) December 1, 2016
घटना मथुरा के नजदीक घटी जहां कोहरे के कारण कई गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई। दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
एक अन्य घटना में यूपी के हमीपुर में ट्रक और ऑटो एक दूसरे से आमने-सामने भिड़ गए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हो गए हैं।
Uttar Pradesh: Head on collision between a truck and an auto rickshaw in Hamirpur due to dense fog, two dead and six injured pic.twitter.com/Rzhckl0jcV
— ANI UP (@ANINewsUP) December 1, 2016
इसे भी पढ़ेंः घने कोहरे की आगोश में दिल्ली, कई ट्रेन और विमान प्रभावित
सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली का तापमान गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह कोहरे की वजह से विजिबलिटी भी लगभग जीरो हो गई थी। इस कारण कई उड़ान और ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
Source : News Nation Bureau