महाराष्ट्र बंद: आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी
मराठा क्रांति मोर्चा समन्वय समिति ने मंगलवार को आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है।
नई दिल्ली:
मराठा क्रांति मोर्चा समन्वय समिति ने मंगलवार को आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। औरंगाबाद में मराठा आंदोलनकारी काका साहेब द्वारा गोदावरी नदी में छलांग लगाकर जल समाधि लेने के बाद महाराष्ट्र बंद का फैसला किया गया है।
महाराष्ट्र बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवा, एम्बुलेंस और अति आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया है।
समन्वय समिति ने सरकार को 2 दिन का अल्टिमेटम दिया है जिससे उनकी मांग को पूरा किया जाए, नहीं तो राज्य भर में तेज आंदोलन की चेतावनी दी है। बंद के ऐलान के बाद राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मराठा आंदोलनकारी काका साहेब द्वारा जलसमाधि लेने के बाद परिजन ने शव लेने से इनकार कर दिया है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है।
इस बीच फडणवीस ने युवक की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये परिवार को मदद का भरोसा दिया है साथ ही लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र ने विधानसभा में कहा था कि यदि बंबई उच्च न्यायालय मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अनुमति देता है तो प्रदेश में रिक्त 72 हजार पदों को भरते वक्त 16 प्रतिशत पद समुदाय के लोगों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
और पढ़ें: ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, केरल में बारिश से जान-माल का नुकसान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Daughter: मां आलिया से बढ़कर राहा से प्यार करती हैं शाहीन भट्ट, मासी की गोद में आईं नजर
-
Viral Videos: आलिया-रणबीर से लेकर ऋतिक-सबा तक, स्टार स्टडेड डिनर में शामिल हुए ये सितारे
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा