श्रीनगर में पुलिस गश्ती दल पर आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी समेत 4 घायल
श्रीनगर में यहां शुक्रवार को हुए एक आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी और दो नागरिक घायल हो गए हैं।
श्रीनगर:
श्रीनगर में यहां शुक्रवार को हुए एक आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी और दो नागरिक घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि श्रीनगर दंत महाविद्यालय के बाहर काका सराय क्षेत्र में एक पुलिस गश्त पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'इस हमले में दो पुलिसकर्मी और दो नागरिक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है और खोजबीन के लिए इलाके को घेर लिया गया है।'
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीनगर के प्रेस एन्कलेव क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक 'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!