Mann Ki Baat कार्यक्रम में बोले PM मोदी- चंद्रयान-3 के बाद G-20 की सफलता ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना किया

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं. यह मन की बात कार्यक्रम का 105वीं एपिसोड है.

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
Mann Ki Baat

Mann Ki Baat( Photo Credit : फाइल पिक)

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं. यह मन की बात कार्यक्रम का 105वीं एपिसोड है.  इस दौरान उन्होंन कहा कि इन दिनों 2 विषयों में मुझे बहुत पत्र मिले हैं- पहला चद्रंयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा दिल्ली में G20 का सफल आयोजन. जब चद्रंयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल साक्षी बन रहे थे. ISRO के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। आपने आप में ये रिकॉर्ड है: 

Advertisment

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार प्रश्न स्पर्धा भी चल रहा है और उसे 'चंद्रयान-3 महाक्विज' नाम दिया गया है. MyGov.पोर्टल पर हो रहे इस स्पर्धा में अब तक 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया. भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है. लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं. भारत ने इस समिट में अफ्रीकी संघ को G-20 में फुल मेंबर बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार प्रश्न स्पर्धा भी चल रहा है और उसे 'चंद्रयान-3 महाक्विज' नाम दिया गया है.। MyGov.पोर्टल पर हो रहे इस स्पर्धा में अब तक 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में एक और आयोजन होने जा रहा है-G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम. इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के लाखों विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एक-दूसरे से जुड़ेंगे. अगर आप कॉलेज विद्यार्थी हैं तो 26 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को जरूर देखिएगा और इससे जरूर जुड़िएगा. पीएम मोदी ने कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तौर पर देखते हैं,लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है...मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें.

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi Mann ki baat Mann Ki Baat Live Updates mann-ki-baat-update mann-ki-baat-live-update pm-modi-mann-ki-baat Mann Ki Baat Today mann-ki-baat-program mann-ki-baat-live mann-ki-baat Mann Ki Baat Updates Mann Ki Baat News PM modi last mann ki baat
      
Advertisment