पीएम के मन की बात में वैदिक मैथ, शिक्षा मंत्रालय ने कहा, गणित हमारी समृद्ध विरासत
पीएम के मन की बात में वैदिक मैथ, शिक्षा मंत्रालय ने कहा, गणित हमारी समृद्ध विरासत
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के दौरान गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की चर्चा करने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका अभिनंदन किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गणित के क्षेत्र में भारत के योगदान, आचार्य पिंगला, आचार्य आर्यभट्ट, रामानुजन व पुरी के पूर्व शंकराचार्य जगद्गुरू स्वामी भारतीकृष्ण तीर्थ महाराज जैसे गणितज्ञों द्वारा पोषित भारत की समृद्ध गणित परंपराओं से युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन।गौरतलब है कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व को गणित के सबसे महžवपूर्ण सूत्रों से अवगत कराने वाले भारत के लोगों के लिए गणित एक समस्या नहीं सहज विषय होना चाहिए। अपने बच्चों को यदि हम वैदिक गणित सिखाएंगे तो उनका गणित को लेकर डर भी समाप्त हो जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान भी छात्रों से इस विषय पर बात की थी। रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोरी ऑफ इंडियन मैथमेटिक्स एवं वैदिक गणित की हमारी समृद्ध विरासत पर चर्चा की।
अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व को गणित के सबसे महžवपूर्ण सूत्रों से अवगत कराने वाले भारत के लोगों के लिए गणित एक समस्या नहीं सहज विषय होना चाहिए। यही नहीं वैदिक मैथ्स से आप बड़ी-बड़ी साइंटिफिक प्रॉब्लम भी सॉल्व कर सकते हैं। मैं चाहूंगा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को वैदिक मैथ जरूर सिखाएं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैदिक मैथ सीखने से छात्रों का कॉन्फिडेंस तो बढ़ेगा ही साथ ही उनके ब्रेन की एनालिटिकल पावर भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे बच्चों के मन में गणित को लेकर जो कुछ भी डर है वह भी समाप्त हो जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैदिक मैथ की खासियत यह है कि इसके जरिए आप कठिन से कठिन गणनाएं पलक झपकते ही मन में ही कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि आजकल तो सोशल मीडिया पर आपने वैदिक गणित सिखाने और सीखने वालों ऐसे कई युवाओं के वीडियो भी देखे होंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से अमृत सरोवर अभियान से जुड़ने और अपने जि़ले में 75 अमृत सरोवर के संकल्प को पूरा करने की ओर जि़म्मेदारी लेने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जल और जीवन-संरक्षण के प्रयास स्थानीय पर्यटन स्थलों को विकसित करने के अलावा हमारे इलाके की पहचान भी बनेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में म्यूजियम से लेकर मैथ तक, नवनिर्मित पीएम संग्रहालय, देश के प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियां, उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य, जल संचय से जुड़े सराहनीय प्रयासों एवं अन्य कई विषयों पर हुई प्रेरक चचार्ओं को सुना।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
GT vs CSK Dream11 Prediction : गुजरात और चेन्नई के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
PBKS vs RCB : बेंगलुरु ने जीत का 'चौका' लगाकर पंजाब को किया बाहर, RCB की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
-
PBKS vs RCB : शतक से चूके कोहली, पटीदार और ग्रीन की तूफानी पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को दिया 242 रनों का लक्ष्य
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya Shubh Muhurat: सिर्फ इस शुभ मुहूर्त में खरीदा गया गोल्ड ही देगा शुभ-लाभ
-
Jyotish Shastra: इस राशि के लोग 6 जून तक बन जाएंगे धनवान, जानें आपकी राशि है या नहीं
-
Kedarnath Opening Date 2024: सुबह इतने बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, 10 टन फूलों से की जा रही है सजावट
-
Akshaya Tritiya Mantra: अक्षय तृतीया के दिन जपने चाहिए देवी लक्ष्मी के ये मंत्र, आर्थिक स्थिति होती है मजबूत