ANI
मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले कांगलीपाक स्टूडेंट्स एसोसिएशन (केएसए) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय में तोड़फोड़ की। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर लिया है और हताशा में तोड़-फोड़ कर रही है।
भाजपा ने कहा कि केएसए के सदस्य पहले भाजपा कार्यालय के गेट पर एकत्रित हुए और भाजपा नेताओं से मिलने की मांग की लेकिन जब उन्हें बताया गया कि दफ्तर में कोई नहीं है तो उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और फर्नीचर और खिड़कियों के कांच तोड़ दिये।
भाजपा सांसद प्रह्लाद पटेल ने कहा कि ये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हताशा को दिखाता है।
This has been done by Congress as they are nervous: Prahlad Singh Patel,BJP MP on BJP office vandalised pic.twitter.com/rKXHphuxZA
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
इलेक्शन कमीशन को भी इस बारे में बताया जाएगा।
Imphal:Will inform EC about it; an incident like this raises questions on security:Prahlad Singh Patel,BJP MP on BJP office vandalised pic.twitter.com/9MmB8q34hY
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
छात्र संगठन के सदस्य नारेबाजी करते हुए वहां से चले गये । बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बुलाया। इससे पहले केएसए के सदस्यों ने यहां कांग्रेस भवन में घुसने का प्रयास किया था लेकिन पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने हालात को संभाल लिया।
इसे भी पढ़ेंः इग्नू देश का पहला कैशलेस विश्वविद्यालय बना
कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि छात्र मणिपुर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्स्पा) को हटाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि घटना के मामले में जांच चल रही है लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए मतदान चार और आठ मार्च को होगा।
इसे भी पढ़ेंः ATM से पांचवीं बार पैसे निकालने पर लगेंगे 150 रुपये टैक्स
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us