/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/24/18-648854266-OkramIbobiSingh_6.jpg)
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह (फाइल फोटो)
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह उग्रवादियों की गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। उग्रवादियों ने उस वक्त उन पर गोलीबारी की जब वह उखरूल हेलीपैड पर उतर रहे थे। गोलीबारी में मणिपुर रायफल्स का एक जवान जख्मी हो गया।
मुख्यमंत्री इबोबी सिंह चिंगई में अस्पताल, पावर स्टेश, बीडीओ ऑफिस और बैंक की इमारत का उद्धाटन करने पहुंचे थे। लेकिन इलाके में तनाव के कारण उन्हें लौटना पड़ गया। इंफाल लौटन के बाद उन्होंने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई।
WATCH: Manipur CM Okram Ibobi Singh escaped unhurt after terrorists opened fire in Ukhrul; one jawan injured (Earlier visuals) pic.twitter.com/7idIlotCs5
— ANI (@ANI_news) October 24, 2016
मणिपुर में सिविल सोसायटी ऑर्गनाइजेशन्स ने बंद का आह्वान किया था और हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक का रास्ता रोक दिया था। प्रदर्शनकारियो ने दो वाहनों में भी आग लगा दिया था।