/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/21/76-menka.jpg)
किसी भी सरकार के लिए महिला सुरक्षा सबसे अहम होता है। केंद्र सरकार के लिए भी यह एक गंभीर विषय है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हिंसा की घटनाए होती रहती है पर प्रशासनिक ढील की वजह से आरोपियों को पकड़ने में अक्सर देरी होती है।
महिलाओं को सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती और इसलिए केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ट्वीट किया है कि कोई भी महिला या बच्चा जो उत्पीड़न या हिंसा झेल रहा हो, वह उन्हें बताने के लिए हैशटैग #HelpMeWCD लिखकर ट्वीट करें, जिस पर जरूर प्रतिक्रिया मिलेगी।
Any woman or child facing harassment/ violence can report to us by tweeting with the hashtag #HelpMeWCD for an assured response. pic.twitter.com/7MDfv4Z0cs
— Maneka Gandhi (@Manekagandhibjp) March 20, 2017
मेनका गांधी इसके ज़रिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की मदद करना चाहती है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि सरकार ट्रोलिंग का शिकार हुई महिलाओं की मदद के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी।
और पढ़ें: मेनका गांधी की स्कूलों से अपील, बच्चों को शारीरिक दंड न दिया जाए
Source : News Nation Bureau