
मेनका गांधी (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने छेड़छाड़ को लेकर बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को गोवा फेस्ट 2017 कार्यक्रम में कहा कि लगभग सभी फिल्मों में छेड़छाड़ का बढ़ावा दिया जाता है।
मेनका गांधी ने कहा, 'सभी फिल्मों में रोमांस की शुरुआत छेड़खानी से होती है। फिर चाहे वह हिंदी फिल्म हो या क्षेत्रीय या फिर किसी भी भाषा में हो। फिल्मों में दिखाया जाता है कि हीरो और उसके दोस्त किसी लड़की को घेर लेते हैं, कमेंट करते हैं और कुछ बोलते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे वो लड़की उस हीरो के प्यार में पड़ जाती है।'
ये भी पढ़ें: मेनका गांधी ने जेटली को लिखा खत, सैनिटरी नैपकिन को किया जाए टैक्स फ्री
गौरतलब है कि मेनका गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह पहले भी लड़कियों और लड़कों को हॉस्टल में न रोकने पर विवादित बयान दे चुकी हैं। मेनका गांधी महिला एंव बाल विकास मंत्री हैं।
यहां देखें वीडियो:
#WATCH Romance in almost every film starts with eve teasing, be it Hindi or in regional films, says Union Minister Maneka Gandhi (7.4.17) pic.twitter.com/FLO39NUB4Q
— ANI (@ANI_news) April 8, 2017
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us