केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें पीलीभीत से एयर लिफ्ट करवा कर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मेनका गांधी ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, मेनका गांधी के गॉल ब्लाडर में पथरी की समस्या है। जिसके कारण दर्द हुआ था। हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। अब उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा है।
और पढ़ें: J&K में नई चुनौती, बेडरूम जेहादियों से सुरक्षा एजेंसियों का सामना, सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर फैला सकते हैं दंगा
मेनका गांधी दो दिनों के दौरे पर अपने चुनाव क्षेत्र पीलीभीत पहुंची थीं। जहा पर उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया था। इसके अलावा दिमागी बुखार से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने एक कार्यक्रम में पहुंची थी। इसी कार्यक्रम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
और पढ़ें: नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने जताई आस, 2019 तक भारत की जीडीपी होगी 8%
Source : News Nation Bureau