logo-image

हिंद महासागर में नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के भारत के निमंत्रण को मालदीव ने ठुकराया : नेवी चीफ

नौसेना प्रमुख ने बताया कि मालदीव ने भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

Updated on: 27 Feb 2018, 03:10 PM

highlights

  • मालदीव ने भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है
  • भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि मालदीव ने हालांकि इस संयुक्त अभ्यास में नहीं शामिल होने का कोई कारण नहीं बताया है

नई दिल्ली:

मालदीव ने भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि मालदीव ने हालांकि इस संयुक्त अभ्यास में शामिल नहीं होने का कोई कारण नहीं बताया है।

'मिलान' के नाम से दोनों देशों के बीच होने वाला यह संयुक्त अभ्यास 6 मार्च से किया जाना था।

नौसैनिक सूत्रों के मुताबिक इस अभ्यास में 16 से अधिक देशों ने शामिल होने की सहमति दी है।

दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान नौसेना प्रमुख ने कहा उन्हें हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी है।

लांबा ने कहा, 'हमें हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों के बारे में जानकारी है। उनकी तैनाती का पैटर्न पिछले कई सालों से एक ही है। किसी भी समय हिंद महासागर में 8-10 पोत तैनात रहते हैं।'

गौरतलब है कि मालदीव में तख्तापलट के बाद से वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

और पढ़ें: 11,400 करोड़ रुपये नहीं, 13,000 करोड़ रुपये का है घोटाला: PNB