New Update
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सुष्मिता देव (ट्वीटर)
कांग्रेस ने पार्टी संगठन में फेरबदल करते हुए सुष्मिता देव को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। देव ने शोभा ओझा की जगह ली है।
Advertisment
वहीं पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस में भी फेरबदल किया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मोहन प्रकाश और सचिव राकेश कालिया को जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।
पार्टी ने दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का महासचिव जबकि जुबैर खान और संजय कपूर को सचिव बनाया है।
HIGHLIGHTS
- कांग्रेस ने पार्टी संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है
- संगठन में बदलाव करते हुए पार्टी ने सुष्मिता देव को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है
- पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मोहन प्रकाश और सचिव राकेश कालिया को जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है
Source : News Nation Bureau