बिहार के राजभवन में हुआ मेजर जनरल राजपाल पुनिया की पुस्तक ऑपरेशन खुकरी का लोकार्पण

बिहार के राजभवन में हुआ मेजर जनरल राजपाल पुनिया की पुस्तक ऑपरेशन खुकरी का लोकार्पण

बिहार के राजभवन में हुआ मेजर जनरल राजपाल पुनिया की पुस्तक ऑपरेशन खुकरी का लोकार्पण

author-image
IANS
New Update
Major General

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने गुरुवार को यहां राजभवन में मेजर जनरल राजपाल पुनिया द्वारा लिखित पुस्तक ऑपरेशन खुकरी का लोकार्पण किया।

Advertisment

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में ऑपरेशन खुकरी का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल चौहान ने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा तथा इसकी संप्रभुता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करने के अतिरिक्त आंतरिक सुरक्षा बनाये रखने तथा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य अवसरों पर नागरिक प्रशासन को सक्रिय सहयोग प्रदान करने में भारतीय सेना का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और वीरता तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके त्याग और बलिदान का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है तथा हमें उन पर गर्व है।

मेजर जनरल राजपाल पुनिया के सफल नेतृत्व में संचालित ऑपरेशन खुकरी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा अन्य देशों के सैनिकों के साथ सिएरा लियोन के जंगलों में शुरू किये गये एक संयुक्त अभियान के दौरान 233 भारतीय शांति सैनिकों को वहां के क्रांतिकारी संयुक्त मोर्चा के विद्रोही गुट के आक्रमण से सुरक्षित निकालने की चुनौती थी। अन्य सभी देशों के सैनिकों ने विद्रोहियों के सामने हथियार डाल दिये।

ऐसी विषम परिस्थिति में जांबाज भारतीय सैनिकों ने मेजर राजपाल पुनिया के नेतृत्व में 75 दिनों तक डटकर मुकाबला किया और खूंखार संगठन के विद्रोहियों को उसी के घर में हराकर वापस लौट आए।

राज्यपाल ने कहा कि पुस्तक ऑपरेशन खुकरी के माध्यम से मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और बहादुरी की इस गाथा को देशवासियों के सामने लाने का एक सराहनीय प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक को हिन्दी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रकाशित कराया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग इसे पढ़कर प्रेरणा ले सकें।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश के बाहर किसी सैन्य अभियान का संचालन काफी चुनौतीपूर्ण होता है। ऑपरेशन खुकरी देश के प्रति प्रेम और त्याग का अनुकरणीय उदाहरण है।

कार्यक्रम को पुस्तक के लेखक मेजर जनरल राजपाल पुनिया, मुख्यालय, पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेटिनेंट जनरल के के रेप्सवाल, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी एवं अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment