मुंबईः चलती लोकल ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई लोकल में एक महिला के साथ छेड़-छाड़ का मामला सामने आया है। यह मामला कैमरे में कैद हो गया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
मुंबईः चलती लोकल ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई लोकल में छेड़छाड़ (वीडियो ग्रैप)

मुंबई लोकल में एक महिला के साथ छेड़-छाड़ का मामला सामने आया है। यह मामला कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो की माने तो घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) जा रही लोकल ट्रेन में कुर्ला और दादर के बीच दिव्यांग कोच में एक व्यक्ति चढ़ा और महिला को अकेला देखते ही उसके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने लगा।

जिस कोच में यह घटना घटी वहां और भी लोग मौजूद थे लेकिन सभी तमाशा समझकर देखते रहे। महिला के विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना और उसने महिला के साथ बदसलूकी की है।

बताया जा रहा है कि छेड़-छाड़ करने वाला व्यक्ति नशे में धुत था। घटना को लेकर तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। जिसके बाद जैसे ही ट्रेन के दादर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

maharashtra mumbai woman molested
      
Advertisment