महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल का छठा दिन, सरकारी अस्पतालों में काम ठप, मरीज परेशान

बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद रेजिडेंट डॉक्टर के काम पर नहीं लौटने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी सुरक्षा को लेकर डॉक्टर्स हड़ताल कर रहे हैं।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल का छठा दिन, सरकारी अस्पतालों में काम ठप, मरीज परेशान

बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद रेजिडेंट डॉक्टर के काम पर नहीं लौटने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी सुरक्षा को लेकर डॉक्टर्स हड़ताल कर रहे हैं।

Advertisment

गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स को वापस काम पर लौटने का निर्देश दिया और साथ ही राज्य सरकार को भी निर्देश दिया कि उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

मरीजों के रिश्तेदारों की तरफ से डॉक्टरों पर होने वाले हमले के विरोध में डॉक्टर्स ने हड़ताल की है। इस समय मुंबई के 15 हजार डॉक्टरों सहित महाराष्ट्र के करीब 45 हजार डॉक्टर काम पर नहीं आए।

और पढ़ें: Video: एक्शन में अमरिंदर के मंत्री मनप्रीत बादल, घूसखोर पुलिस वालों का किया स्टिंग

अपने आदेश में अदालत ने कहा है कि एक मरीज के साथ दो ही लोग अस्पताल आ सकते हैं।

बाम्बे हाई कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 15 दिन बाद करेगा।

और पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'अखिलेश सरकार के बड़े प्रोजेक्ट की होगी जांच, आगरा एक्सप्रेस वे पर भी नजर'

डॉक्टरों ने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षा के लिये लिखित में आश्वासन की मांग की है। यही वजह है कि डॉक्टर अदालत के आदेश और मुख्यमंत्री फणनवीस के साथ हुई बैठक के बाद भी काम पर नहीं लौटे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डॉक्टरों को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है और काम पर लौटने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा ने भी सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की।

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी समर्थन दे दिया है। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

और पढ़ें: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का निर्णय, पंजाब में 450 शराब की दुकानें होंगी बंद

Source : News Nation Bureau

maharashtra Doctors On Strike
      
Advertisment