/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/17/59-Untitled.jpg)
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडनवीस (फाइल)
महाराष्ट्र में राज्य सरकार जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकती है। इस बात के संकेत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को एक चर्चा के दौरान दिए हैं।
बता दें कि सीएम फडणवीस ने रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से गुजरात के अहमदाबाद में मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात की पुष्टि नहीं की गई है।
सीएम फडणवीस ने एक चर्चा में कहा, 'हम जल्द ही कैबिनेट विस्तार करेंगे। नारायण राणे ने भी एनडीए को समर्थन दिया है। हम उनके बारे में सोचेंगे कि क्या किया जा सकता है।'
We'll have a cabinet expansion soon. Narayan Rane has joined NDA, we will think about him what should be done: Maha CM Devendra Fadnavis pic.twitter.com/pT99VhJ4w5
— ANI (@ANI) October 17, 2017
और पढ़ें: बहुमत का लोकतंत्र पर भरोसा लेकिन 50% से ज़्यादा सैन्य शासन के पक्ष में: प्यू सर्वे
सीएम ने इस दौरान हाल ही में कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले नारायण राणे के बारे में भी सोचने को कहा। बता दें कि नारायण राने ने कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी 'महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष' बनाई है।
इन्होंने नई पार्टी बनाने के बाद एनडीए को समर्थन दिया है। जिसके बाद अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
Source : News Nation Bureau