महाराष्ट्र संकट : शिदें का दावा, हमें शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों का समर्थन
महाराष्ट्र संकट : शिदें का दावा, हमें शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों का समर्थन
मुंबई:
महाराष्ट्र में राजनीतिक में उठा-पटक जारी है। इस बीच शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को लगभग 12 निर्दलीय और छोटे दलों के अलावा 40 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है।गुवाहाटी से मीडिया से बात करते हुए, शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार द्वारा जारी चेतावनी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, हम इस तरह की धमकियों से डरते नहीं हैं। हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह बिल्कुल कानूनी है। हमारे पास सभी विधायकों के हलफनामे हैं कि वे स्वेच्छा से हमारे साथ शामिल हुए हैं। बहुमत संख्या हमारे पास है। 40 से अधिक शिवसेना विधायक और 12 निर्दलीय और अन्य भी हमारे समर्थन में है।
शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने भाजपा पर 30 महीने पुराने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को तोड़ने का आरोप लगाया है।
राज्य के कांग्रेस मंत्री डॉ. नितिन राउत ने शुक्रवार को भाजपा पर शिवसेना में विद्रोह की साजिश रचने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय