/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/13/66-Vidisha.jpg)
मध्य प्रदेश के विदिशा में हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के स्थानीय नेता की हत्या के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस और एसटीएफ उपद्रवियों पर लगाम कसने में विफल रही है।
उपद्रवियों ने तीन घरों को आग लगा दी। हिंसक प्रदर्शन में तीन लोग घायल भी हुए हैं। विदिशा के कलेक्टर अनिल सुचारी ने कहा, ' शहर में दोपहर 12.15 बजे कर्फ्यू लगा दिया गया। शहर में तनाव है और हम लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं।'
कर्फ्यू लगाने से पहले जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दिया था। हालांकि स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद जिला प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया।
शनिवार को पुलिस ने हत्या के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। विदिशा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का लोकसभा क्षेत्र है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक करीब 200 से ज्यादा लोग पेट्रोल बम, फरसा, कुल्हाड़ी और डंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।
HIGHLIGHTS
- मध्य प्रदेश के विदिशा में बजरंग दल के नेता की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव
- विदिशा पुलिस ने हत्या के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है
Source : News Nation Bureau