मंदसौर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिले राहुल, मृतकों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को सिर्फ गोली दे सकती है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को सिर्फ गोली दे सकती है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
मंदसौर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिले राहुल, मृतकों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग

मंदसौर में किसानों से मिलने जा रहे राहुल गांधी हिरासत में (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को सिर्फ गोली दे सकती है। 

Advertisment

राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर राहुल ने मंदसौर में मारे गए किसानों के परिवारवालों से मुलाकात की। राहुल ने कहा, 'इनकी मांग है कि मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। कांग्रेस यह बात उठाएगी और पूरी मदद करेगी।'

राहुल ने कहा कि देश में सबसे अमीर 50 लोगों का कर्ज माफ होता है लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया जाता है।

गांधी राजस्थान के उदयपुर से सड़क मार्ग से मंदसौर जा रहे थे। रास्ते में निंबाड़ के पास उन्होंने मोटर साइकिल का सहारा लिया और नीमच की सीमा पर पहुंच गए। 

राहुल गांधी ने पुलिस को खूब छकाया। झाड़ियों को लांघते हुए खेत में पहुंच गए। उसके बाद फिर सड़क पर आए तो वहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

गांधी ने कहा, 'केंद्र की मोदी सरकार देश के सबसे अमीरों के एक लाख 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ कर सकती है मगर किसानों का नहीं। किसानों को फसल के सही दाम नहीं मिलते। बोनस नहीं दिया जाता और कर्ज की माफी नहीं होती।' 

मध्य प्रदेश पुलिस ने राहुल को रिहा कर दिया है। साथ ही उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत दे दी गई है। इससे पहले राहुल गांधी गोलीबारी में मारे गए पीड़ित किसानों के परिवार से मिलने पर अड़े हुए थे।

उन्होंने कहा था कि जब तक उन्हें किसानों के परिवार से मिलने नहीं दिया जाता है, तब तक वह जमानत नहीं लेंगे।

गांधी ने कहा, 'उन्होंने मुझे कारण बताए गिरफ्तार कर लिया। ऐसा ही मेरे साथ यूपी में किया गया था।'

गांधी ने आरोप लगाया कि जो लोग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से मेल नहीं खाते हैं, उन्हें किसानों के प्रति शोक जताने भाजपा शासित राज्य में जाने नहीं दिया जाता है। मध्य प्रदेश की सरकार वही कर रही है, जो उत्तर प्रदेश सरकार ने मारे गए किसानों से मिलने जाते वक्त किया था।

और पढ़ें: मंदसौर के डीएम-एसपी के तबादले की वजह स्थानीय असंतोष, मुख्य सचिव बंसत सिंह का बयान

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'किसान हिंदुस्तान के नागरिक हैं। मैं मंदसौर में किसानों से गले मिलने आया था मगर मुझे वहां नहीं जाने दिया गया।'

गांधी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि आप आगे नहीं जा सकते हैं। आपको हिरासत में लिया जा रहा है।

कर्फ्यू में ढील

इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मंदसौर में कर्फ्यू में ढील देने का फैसला लिया है।

महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए मंदसौर प्रशासन ने आज शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला लिया है।

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई गोलीबारी के मामले में राज्य सरकार ने गुरुवार को यूटर्न लेते हुए माना कि पुलिसिया गोलीबारी में ही किसानों की मौत हुई है।

और पढ़ें:किसान आंदोलन: मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में फैली हिंसा, 8 किसानों की मौत

राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि मंदसौर में पुलिस ने गोलीबारी की थी जबकि इससे पहले गृहमंत्री से लेकर बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के बड़े नेता तक दावा करते रहे हैं कि किसान आंदोलन में असामाजिक तत्व और कांग्रेस के लोग घुस गए हैं।

राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि मंदसौर में किसानों की मौत पुलिस की गोली से हुई है। उन्होंने माना कि यह प्रशासन की असफलता है, इसीलिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस ने किसानों को भड़काने का काम किया है। अभी भी वह इसी काम में लगी है।

सिंह ने आगे कहा कि पांच दिनों तक किसानों का आंदोलन शांति से चलता रहा, मगर उसके बाद हिंसा हुई। मंगलवार की रात से ही मैं इस बात को स्वीकार रहा हूं कि किसानों की मौत पुलिस की गोलीबारी से हुई। मामले की न्यायिक जांच हो रही है उसके बाद सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।

और पढ़ें: किसान आंदोलन: मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में फैली हिंसा, 8 किसानों की मौत

HIGHLIGHTS

  • मंंदसौर जाने से पहले हिरासत में लिए गए राहुल, कहा-मोदी सरकार किसानों को बस गोली मार सकती है
  • इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर जाने के दौरान भी राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया था

Source : News Nation Bureau

rahul gandhi farmers-protest madhya-pradesh
Advertisment