/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/10/47-Madhya-Pradesh-Police.jpg)
मध्य प्रदेश में एटीएस ने गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों से पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के 11 संदिग्ध एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग सेना की जासूसी कर रहे थे।
गिरफ्तार लोगों के पास से जासूसी के उपकरण और सैकड़ों सिम बरामद की गई हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से इन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पिछले साल नवंबर में जम्मू पुलिस ने थाना आर.एस. पुरा क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वे दोनों सेना और सैन्य प्रतिष्ठानों की जानकारियां जुटा रहे थे।
2 men were arrested in Jammu in Nov '16 for collecting & using information of strategic interests for espionage: MP ATS chief Sanjeev Shami pic.twitter.com/55eyh5G6nI
— ANI (@ANI_news) February 9, 2017
गिरफ्तारी के बाद उन लोगों ने बताया था कि मध्य प्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति उन्हें इस काम के पैसे देता है। इसके बाद जनवरी 2017 में उत्तर प्रदेश में 11 लोग अवैध टेलीकॉम सेंटर चलाते पकडे़ गए थे।
They were being funded by a person in Satna. 5 persons from Gwalior,3 from Bhopal,2 from Jabalpur,1 from Satna arrested:MP ATS chief S Shami pic.twitter.com/OTS0YJhRtG
— ANI (@ANI_news) February 9, 2017
मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ग्वालियर से पांच, भोपाल से तीन, जबलपुर से दो और सतना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us