मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावः वचन पत्र लाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, किसानों के मुद्दे पर होगा फोकस

बताया जा रहा है कि कांग्रेस राज्य के लोगों के लिए वचन पत्र भी जारी करेगी। इस पत्र में राज्य के विकास की झलक दिखेगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस राज्य के लोगों के लिए वचन पत्र भी जारी करेगी। इस पत्र में राज्य के विकास की झलक दिखेगी।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावः वचन पत्र लाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, किसानों के मुद्दे पर होगा फोकस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (फोटो- IANS)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है।

Advertisment

चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। बैठक में इस बात पर जोर रहेगा कि कैसे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लुभाया जाए।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस राज्य के लोगों के लिए वचन पत्र भी जारी करेगी। इस पत्र में राज्य के विकास की झलक दिखेगी। पार्टी के मुताबिक कांग्रेस का यह वचन पत्र किसानों पर फोकस रहेगा।

रोजगार, महिला सुरक्षा और कर्मचारियों से जुड़ी आर्कषक योजनाएं भी पत्र में रखी जा सकती है। 15 अगस्त तक घोषणा पत्र प्रारुप तैयार कर लिया जाएगा। जिसे कि पार्टी जल्द ही लॉन्च करेगी।

Source : News Nation Bureau

congress Assembly Election madhya-pradesh vachan patra
Advertisment