/newsnation/media/post_attachments/images/2018/12/17/kamalnathnew-43.jpg)
Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath signs on the files for farm loan waiver
मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता कमलनाथ आज एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस समारोह के तुरंत बाद कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी वाली फाइल पर साइन किए. कमलनाथ ने शपथ लेने के बाद प्रेस कांफ्रेस में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश दिए. बता दें कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था. समारोह में शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर, कैलाश जोशी भी पहुंचे. ये तीनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
Bhopal: Kamal Nath takes oath as the Chief Minister of Madhya Pradesh. pic.twitter.com/3OyyFymcXK
— ANI (@ANI) December 17, 2018
यह भी देखें ःपेशे से शिक्षक रहे रविशंकर शुक्ल बने थे MP के पहले सीएम
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, मंत्री डी शिवकुमार, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट,राजीव शुक्ला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, आनंद शर्मा, राज बब्बर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, उनके बेटे और सांसद दीपेंदर हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, विवेक तन्खा मौजूद थे.
महागठबंधन की झलक
- नेशनल कॉन्फ्रेंस: फारुक अब्दुल्ला, झारखंड मुक्ति मोर्चा : हेमंत सोरेन, राकांपा : शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, तेदेपा : चंद्रबाबू नायडू, लोजद : शरद यादव, द्रमुक : स्टालिन, कनिमोझी और टीआर बालू, टीएमसी- दिनेश त्रिवेदी
- जेडीएस: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी, राजद : तेजस्वी यादव, झारखंड विकास मोर्चा : बाबूलाल मरांडी
Madhya Pradesh: Rajasthan CM Ashok Gehlot, Deputy CM Sachin Pilot and Congress leader Navjot Singh Sidhu at the swearing-in ceremony of CM Kamal Nath, in Bhopal. pic.twitter.com/yBk7kZUAT0
— ANI (@ANI) December 17, 2018
अब तक के सीएम
17 December 2018 कमलनाथ कांग्रेस
- 14 December 2013 शिवराज सिंह चौहान बीजेपी
- 12 December 2008 शिवराज सिहं चौहान बीजेपी
- 29 November 2005 शिवराज सिहं चौहान बीजेपी
- 23 August 2004 बाबूला गौर बीजेपी
- 8 December 2003 Uउमा भारती बीजेपी
- 1 December 1998 दिग्विजय सिंह Congress
- 7 December 1993 दिग्विजय सिंह Congress
- 16 December 1992 President's Rule
- 5 March 1990 सुंदरलाल पटवा बीजेपी
- 9 December 1989 श्यामा चरण शुक्ला Congress
- 25 January 1989 मोतीलाल वोरा Congress
- 14 February 1988 अर्जुन सिंह Congress
- 13 March 1985 मोतीला वोरा Congress
- 9 June 1980 अर्जुन सिंह Congress
- 20 January 1980 सुंदर लाल पटवा Janata Party
- 18 January 1978 Virendra Kumar Sakhalecha Janata Party
- 26 June 1977 Kailash Chandra Joshi Janata Party
- 23 December 1975 श्यामा चरण शुक्ला Congress
- 23 March 1972 Prakash Chandra Sethi Congress
- 29 January 1972 Prakash Chandra Sethi Congress
- 26 March 1969 श्यामा चरण शुक्ला Congress
- 13 March 1969 Raja Nareshchandra Singh Congress
- 30 July 1967 Govindnarayan Singh Samyukta Vidhayak Dal
- 8 March 1967 Dwarka Prasad Mishra Congress
- 30 September 1963 Dwarka Prasad Mishra Congress
- 12 March 1962 Bhagwant Rao A. Mandaloi Congress
- 15 April 1957 कैलाशनाथ काटजू Congress
- 31 January 1957 कैलाशनाथ काटजू Congress
- 9 January 1957 Bhagwant Rao A. Mandaloi Congress
- 1 November 1956 रविशंकर शुक्ला Congress
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us