मेड इन चाइना को पछाड़कर 'मेड इन इंडिया' ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
मेड इन चाइना को पछाड़कर 'मेड इन इंडिया' ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्पादों की साख के मामले में भारत ने चीन के 'मेड इन चाइना' को पीछे छोड़ते हुए मेड इन कंट्री इंडेक्स-2017 में 42वां स्थान पाया। वहीं चीन हमसे 7 पायदान पीछे 49 वें स्थान पर है।

Advertisment

भारत को कुल 36 अंक मिले हैं, जबकि चीन को 28 अंकों से संतोष करना पड़ा। गौरतलब है पीएम मोदी ने 25 सितंबर 2014 को 'मेक इन इंडिया' योजना को लांन्च किया था।

इसे भी पढ़ें: देश में लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल 9,280 शत्रु संपत्ति

बता दें कि यूरोपीय संघ एवं दुनिया के 49 बड़े देशों को लेकर सोमवार को मेड इन कंट्री इंडेक्स जारी किया गया। इस इंडेक्स में 50 देश शामिल है। 100 अंकों के जर्मनी ने साथ इस इंडेक्स में पहले 98 अंकों के साथ स्विट्जरलैंड दूसरे पायदान पर है। सर्वे दुनियाभर के 43034 उपभोक्ताओं की संतुष्टि के आधार पर किया गया।

इसे भी पढ़ें: 'अोप्पो इंडिया के चाइनीज कर्मचारी पर तिंरगा के अपमान का आरोप'

यह सर्वे स्टैटिस्टा ने अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था डालिया रिसर्च के साथ मिलकर किया। सर्वे में उत्पादों की गुणवत्ता, डिजायन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, कीमत की वसूली, विशिष्टता, सुरक्षा मानक, भरोसेमंद, टिकाऊपन, सही तरीके का उत्पादन और प्रतिष्ठा को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अगर आपने जमीन, इमारत लीज या रेंट पर दी है तो देना होगा जीएसटी

सर्वे में हुए खुलासे के बाद चीन की पोल भी खुल गई। जो मैन्युफैक्चरिंग में घटिया कच्चे माल का उपयोग करता है। न्यूनतम मजदूरी के बल पर उसने अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में सस्ता और गुणवत्ता से परे माल विश्व के बाजारों में उतारा।

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना मेड इन इंडिया को बड़ी उपलब्धि
  •  मेड इन कंट्री इंडेक्स-2017 में 42वां स्थान पाया
  • इस इंडेक्स में चीन 7 पायदान पीछे 49 वें स्थान पर है 

Source : News Nation Bureau

Made in India
      
Advertisment