कांग्रेस को आगे दिखाना भाजपा की रणनीति - अखिलेश
कांग्रेस को आगे दिखाना भाजपा की रणनीति - अखिलेश
लखनऊ:
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की रणनीति का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी मदद कर रहे हैं।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। कहा कि भाजपा की रणनीति है कि वह विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाएं। चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सक्रियता बढ़ी पर उन्होंने कहा कि हमारा किसी से कोई कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटनाओं में समाजवादी लोग मदद कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी घटना होते ही मौके पर पहुंच गए थे और राहत देने का कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद पीड़ितों के लगातार संपर्क में थे। सुबह लखीमपुर जाने की तैयारी थी लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के जरिए रोक लिया।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्टूबर से विजय यात्रा शुरू हो रही है। जब भी समाजवादी रथ निकला है पार्टी को सत्ता मिली है। इस बार पीड़ित जनता सपा के साथ है। बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी पावर प्लांट नहीं लगाया है बल्कि समाजवादी सरकार द्वारा लगाए गए प्लांट को बंद करने का काम किया है।
खुद की विदेश यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जब भी विदेश गए हैं यूपी के लिए कुछ ना कुछ सीख कर आए हैं। उत्तर प्रदेश में बनाया गया रिवर फ्रंट, एक्सप्रेस वे सहित अन्य बड़े कार्य वहां की स्थिति देखने के बाद ही तय किए गए थे। मुख्यमंत्री भी कई बार विदेश जा चुके हैं लेकिन लौटने के बाद यूपी के लिए कुछ नहीं किया।
इससे पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा की विजय यात्रा बस लाई गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अक्टूबर को इसी बस से प्रदेश के सघन दौरे पर निकलेंगे। इस बस पर समाजवादी पार्टी के नए स्लोगन का जिक्र है। नई सपा है नई हवा है स्लोगन बस पर लिखा गया है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर