/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/29/80-SanjeevDubey.jpg)
संजीव दुबे (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश में प्रमुख सचिव होमगार्ड संजीव दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 14 गौतमपल्ली स्थित आवास पर कमरे में गुरुवार शाम उनका शव फांसी पर लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद, डीजीपी जावीद अहमद, डीआइजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह, एसएसपी मंजिल सैनी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
गौतमपल्ली पुलिस ने फंदे से संजीव दुबे का शव उतारा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख सचिव कई महीनों से बीमार चल रहे थे।
Senior #IAS officer Sanjeev Dubey allegedly commits suicide at his home in #Lucknow.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 29, 2016
ऐसा माना जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। वहीं, अधिकारियों में यह भी चर्चा है कि काफी समय से प्रमुख सचिव तनाव में चल रहे थे।
घटना के समय प्रमुख सचिव की पत्नी और बेटी गुड़गांव में थी। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनकी पत्नी ममता शर्मा भारतीय वन सेवा की अधिकारी हैं।