लोकसभा स्पीकर ओम बिरला वियतनाम और कंबोडिया के दौरे पर

वियतनाम की नेशनल असेम्बली के चेयरमैन और कम्बोडिया के किंगडम की नेशनल असेम्बली के प्रेसिडेंट के निमंत्रण पर लोक सभा स्पीकर के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक वियतनाम और कंबोडिया का दौरा करेगा

वियतनाम की नेशनल असेम्बली के चेयरमैन और कम्बोडिया के किंगडम की नेशनल असेम्बली के प्रेसिडेंट के निमंत्रण पर लोक सभा स्पीकर के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक वियतनाम और कंबोडिया का दौरा करेगा

author-image
Mohit Sharma
New Update
OM birla

OM birla ( Photo Credit : FILE PIC)

सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ़ वियतनाम की नेशनल असेम्बली के चेयरमैन और कम्बोडिया के किंगडम की नेशनल असेम्बली के प्रेसिडेंट के निमंत्रण पर लोक सभा स्पीकर ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक वियतनाम और 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कंबोडिया का दौरा करेगा। वियतनाम की डेलिगेशन में सीपी जोशी, रीती पाठक, राहुल रमेश शेवले, रजनी पाटिल, हरनाथ सिंह यादव मितेश रमेश भाई पटेल शामिल हैं। वियतनाम का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत और वियतनाम के बीच राजनीतिक संबंधों की स्थापना स्वर्ण जयंती साल के दौरान वियतनाम जाने वाला ये पहला उच्च स्तरीय डेलिगेशन है। इस दौरे के दौरान नेशनल असेंबली के चेयरमैन के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी।
Advertisment
 
शिष्टमंडल के सदस्य वियतनाम के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के जनरल सेक्रेटरी से मुलाकात करेंगे। वहीं कंबोडिया जाने वाले डेलिगेशन में रवनीत सिंह, सरोज पांडे, लॉकेट चटर्जी, शर्मिष्ठा कुमार सेठी, डॉ शांतनु सेन शामिल है।  हिंदुस्तान का पहली बार कोई स्पीकर कंबोडिया के दौरे पर जा रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 22 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक होगा। इस दौरान ओम बिरला कंबोडिया के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष हैंग समरीन के साथ वार्ता करेंगे। वहीं शिष्टमंडल के सदस्यों का कंबोडिया के प्रेसिडेंट से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा भारतीय डेलिगेशन ओम बिरला के नेतृत्व में कंबोडिया के महाराज से भी मुलाकात करेगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने न्यूज नेशन को बताया कि दोनों देशों के दौरे का मकसद लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है।

Source : MOHIT RAJ DUBEY

om birla lok sabha speaker lok sabha speaker om birla
      
Advertisment