लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण की 91 सीटों पर मतदान शुरू

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए गुरुवार को 91 सीटों पर मतदान शुरू हो गया ।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए गुरुवार को 91 सीटों पर मतदान शुरू हो गया ।

author-image
Yogendra Mishra
एडिट
New Update
लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण की 91 सीटों पर मतदान शुरू

वोटिंग शुरू (ANI)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए गुरुवार को 91 सीटों पर मतदान शुरू हो गया । 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है। चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान शुरू हुआ।

Advertisment

बिहार की चार सीटों पर मतदान जारी

बिहार में पहले चरण के लोकसभा चुनाव में चार सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ मतदान जारी है। बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में हो रहे मतदान के दौरान 70.66 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 7,486 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन क्षेत्रों से कुल 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील कुमार सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान, भूदेव चौधरी, विभा देवी जैसे दिग्गज शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

सभी मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बलों और बिहार सैन्य बल की तैनाती की गई है। उल्लेखनीय है कि बिहार के 40 लोकसभा सीटों के लिए सभी सात चरणों में मतदान होना है। बिहार में महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

त्रिपुरा में मतदान शुरू

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लिए गुरुवार को मतदान कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। कुल 13,47,381 योग्य मतदाता जिनमें 6,65,322 महिलाएं शामिल हैं, वे एक महिला सहित चुनावी मैदान में उतरे 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

कुल 1,679 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 30 का प्रबंध केवल महिला मतदान अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। हालांकि, त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार 50 वर्षीय प्रतिमा भौमिक, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार शंकर प्रसाद दत्ता (61) और सुबल भौमिक (58) के बीच होगा जिन्होंने भाजपा के उपाध्यक्ष पद को छोड़ दिया था और पिछले महीने कांग्रेस के उम्मीदवार बन गए थे।

Source : IANS

Lok Sabha Elections lok sabha election 2019 lok sabha elections first phase first phase 91 Lok Sabha seats all seats in first phase 11th April voting elections in 20 states 11th April elections
      
Advertisment