/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/18/28-liver.jpg)
एयरपोर्ट से लिवर लाते हॉस्पिटल के कर्माचारी
भोपाल में प्रदेश का पहला लिवर ट्रांसप्लांट शुक्रवार सुबह शहर के सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल में हुआ। ग्रीन कॉरिडोर के जरिए ट्रांसप्लांट के लिए लाया जा रहा लिवर मात्र 13 मिनट में एयरपोर्ट से हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया। दोनों के बीच की दूरी 12 किलोमिटर है।
स्टेट हैंगर से सिद्धांता अस्पताल तक 12 किमी के रास्ते को खाली कराने के लिए सड़कों पर जगह-जगह 100 से अधिक जवान तैनात कर दिए गए थे। लेकिन, रात 9 बजे ग्रीन कॉरिडोर नहीं बनाने की सूचना जारी कर दी गई।
Bhopal(MP): Liver rushed in 13minutes to a distance of nearly 12kms from airport to hospital via 'green corridor' for organ transplantation. pic.twitter.com/hUUmC7JcTY
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016
प्रशासन की मदद से इस कार्य को सफल तरीके से अंजाम दिया गया। स्टेट हैंगर से सिद्धांता अस्पताल तक 12 किमी के रास्ते को खाली कराने के लिए सड़कों पर जगह-जगह 100 से अधिक जवान तैनात कर दिए गए थे।
चार्टड प्लेन से लिवर राजाभोज विमानतल पर लाया गया। चार्डर प्लेन विमानतल से स्टेट हैंगर पर पहुंचा। यहां से सिद्धांता हॉस्पिटल की एंबुलेस से लिवर अस्पताल लाया गया।