/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/23/99-terrorattackinShopian.jpg)
जम्मू कश्मीर के दक्षिणी शोपियां जिले में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद जबकि कई जवान घायल हो गए हैं। इस घटना में एक महिला की भी मौत हो गई है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सेना का काफिला आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन करके लौट रहा था कि तभी रात 2.30 बजे के आसपास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
हमले के बाद सेना ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, 'स्थानीय बुजुर्ग महिला जाना बगान की घर के अंदर ही गोली लगने से मौत हो गई है। हमले में एक जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गया और घायल जवानों में से कुछ की हालत गंभीर है।'
पुलिस ने बताया है, 'शहीद हुए जवानों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी है। हमले में एक महिला की मौत हुई है, जिस समय हमला हुआ, वह अपने घर में थी और उसे गोली जा लगी।'
पुलिस के मुताबिक, 'क्षेत्र को तत्काल ही चारों ओर से घेर लिया गया और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है।'
Three Army personnel and a civilian have lost their lives in the terror attack in Shopian(J&K) (earlier visuals) pic.twitter.com/iF8GRcJUcx
— ANI (@ANI_news) February 23, 2017
(IANS इनपुट के साथ)
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us