गैंगरेप केस के मामले में फंसे समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को यूपी पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रजापति को राजधानी लखनऊ से पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने पेशी के बाद गायत्री प्रजापति को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार के बाद उन्हें पुलिस आलम बाग थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ होगी। प्रजापति की गिरफ्तार पर यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने कहा है कि मामले में सभी 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
वहीं गिरफ्तारी के बाद गायत्री प्रजापति ने कहा है कि इस मामले का नारको टेस्ट होना चाहिए जिससे सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। प्रजापति ने दावा किया कि वो खुद सरेंडर करने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने एक दिन पहले भी 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। रेप केस के मुख्य आरोपी गायत्री प्रजापति का पता लगाने के लिए मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए उनके बेटे और भतीजे को भी अमेठी से हिरासत में लिया था।
इसी मामले में आरोपी अमरेंद्र उर्फ पिंटू, रूपेश्वर और विकास को गिरफ्तार कर चुकी है। अबतक कुल 6 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ कई दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी।
ये भी पढ़ें: गोवा में मनोहर पर्रिकर सरकार को फ्लोर टेस्ट से पहले मिला एक और निर्दलीय MLA का समर्थन
गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उनके पासपोर्ट को पहले ही पुलिस रद्द करवा चुकी थी। बीते यूपी चुनाव में गायत्री प्रजापति का मामला खूह उछला था और यूपी सरकार पर इनकी गिरफ्तार के विरोधी लगातार दबाव बना रहे थे।
क्या था पूरा मामला
एक महिला ने आरोप लगाया था कि प्रजापति ने तीन साल पहले उनसे उस वक्त दुष्कर्म किया था, जब वह उनसे मिलने गई थीं। उनका आरोप है कि उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया गया था। जब वह अचेत हो गईं, तब उनके साथ दुष्कर्म किया गया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की ने यूपी जीत पर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा दोनों देशों में संबंध सुधारकर करोड़ों दिल जीत सकते हैं पीएम
महिला का यह भी आरोप है कि प्रजापति ने उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ली थीं। वह इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए बीते दो साल से उनके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।
पीड़ित को यूपी पुलिस पर नहीं था भरोसा
गायत्री प्रजापति पर जिस लड़की ने गैंगरेप का आरोप लगाया था उसने यूपी पुलिस से सुरक्षा लेने से भी इनकार कर दिया था। पीड़िता का कहना था कि उसे यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है।
रेप केस के आरोपी गायत्री प्रजापति अमेठी से चुनाव लड़े थे जहां उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: मणिपुर में अमित शाह का रोड शो और एन बिरेन सिंह की ताज़पोशी
Source : News Nation Bureau