कर्नाटक चुनाव 2018: BJP राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित, कांग्रेस में होती है एक परिवार की पूजा: मोदी

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य के किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य के किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
कर्नाटक चुनाव 2018: BJP राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित, कांग्रेस में होती है एक परिवार की पूजा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए राजनीति करने का आरोप लगाया।

Advertisment

पीएम ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित पार्टी है, जबकि कांग्रेस में एक ही परिवार की पूजा होती है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। ऊन्होंने कहा कि जब राज्य में सूखा पड़ा था राज्य सरकार के मंत्री दिल्ली में राजनीति कर रहे थे।

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

पीएम मोदी मंगलवार को इसी क्रम में विजयपुरा पहुंचे। 

मोदी ने कहा, 'जनता के बीच जाने के बजाय कांग्रेस नेता अभी से कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बहाने ढूंढने में लगे हुए हैं। उनके हारने का एक बहाना ईवीएम का भी शामिल होगा।'

पीएम ने कहा, यह वहीं कांग्रेस पार्टी है जिसने ट्रिपल तलाक पर कानून पारित नहीं होने दिया। यह लोग आखिर कैसे महिला सशक्तिकरण की बातें कर सकते हैं। 

पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए राज्य में सूखे के दिन याद दिलाए। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक चुनाव में जब सूखा पड़ा था तब यहां के जिम्मेदार मंत्री दिल्ली में राजनीति कर रहे थे।'

उन्होंने कांग्रेस के कामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए क्या किया?

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं।

और पढ़ें: कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा- अगर बहुमत मिला तो क्यों नहीं बनूंगा पीएम!

Source : News Nation Bureau

Karnataka Rally Karnataka election Karnataka election campaign 2018 Narendra Modi Vijayapura PM Narendra Modi
      
Advertisment