राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा आज, रोड शो और जन सभाओं को करेंगे संबोधित
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज तीसरी बार राज्य का दौरा शुरू हो रहा है। राहुल इस दौरान कई रोड शो और सभाओं को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी के दौरे की शुरुआत हो रही है। 'जनआर्शीवाद यात्रा' के तहत राहुल गांधी 20 मार्च से दो दिन के कर्नाटक दौरे रहेंगे। यह राहुल गांधी का कर्नाटक में तीसरा दौरा है।
कांग्रेस अध्यक्ष जिन प्रमुख जगहों पर जाएंगे उनमें उडुपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर और हासन के इलाके शामिल हैं। जहां वह दो रोड शो औक कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी गोरखनाथेश्वर मंदिर, रोसारियो चर्च, उल्लाल दरगाह, श्रृंगेरी शरदंबा मंदिर और श्रृंगेरी मठ जाएंगे। उडुपी में वह अपने पिता के नाम पर बने राजीव गांधी राजनीतिक संस्थान का उद्घाटन भी करेंगे।
बता दें कि उडुपी बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। सांप्रदायिक तौर पर भी यह क्षेत्र काफी संवेदनशील समझा जाता है। कर्नाटक में इस बार सत्तारुढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
बीजेपी जहां दक्षिण के इस राज्य में वापसी करने की पुरजोर कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस अपने इस आखिरी और बड़े राज्य में सत्ता बचाने की कोशिश में जुटी हुई है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में चुनाव हारने के बाद कर्नाटक चुनाव कांग्रेस के राजनीतिक वजूद के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
मंगलुरू पहुंचने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर से उडुपी के कौप जिले में जाएंगे। इस यात्रा की शुरूआत इसी जिले से होनी है। यात्रा का समापन मंगलुरू में नेहरू मैदान में होगा। जहां राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा राहुल गांधी पदुबिदरी में जनसभा करेंगे और मुल्की से सूरतकल के बीच रोड शो करेंगे। इसके अलावा अंबेडकर सर्किल से नेहरू मैदान के बीच भी रोड शो करेंगे।
इसे भी पढ़ें: अमित शाह से मिलेंगे राजभर, मुलाकात से दूर होगी नाराजगी !
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें