/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/23/23-EVm.jpg)
दिल्ली एमसीडी चुनाव (फाइल फोटो)
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। इसके साथ ही तीनों नगर निगमों की 270 सीटों पर खड़े उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है।
एमसीडी चुनाव के नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे। एमसीडी चुनाव में कुल 54 फीसदी मतदान हुआ है। दिल्ली निर्वाचन आयुक्त एस के श्रीवास्तव ने कहा, 'दिल्ली में करीब 54 फीसदी मतदान हुआ है।'
दिल्ली नगर निगम में पिछले 10 सालों से बीजेपी का कब्जा है।
सबसे ज़्यादा 1004 उम्मीदवार उत्तरी एमसीडी में हैं। इसके बाद दक्षिणी एमसीडी में 985 और पूर्वी एमसीडी में 548 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत दर्जन भर राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं।
2012 के चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था। चुनावों में बीजेपी को भारी बहुमत मिला। 272 सीटों में से भाजपा को 138 सीटें और कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 15 सीटें जीती थीं।
वहीं इस बार के चुनावों में आम आदमी पार्टी और स्वराज पार्टी के आ जाने के बाद लड़ाई चौतरफा हो गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 1,004 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तो दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 985 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 548 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज वोटिंग मशीन में बंद हो गया।
देखें: एमसीडी चुनाव पर न्यूज स्टेट का फेसबुक लाइव शाम 6.30 बजे
Live Updates:
270 वार्ड के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 2 बजे तक हुआ 31 फीसदी मतदान
31.13% voting recorded till 2 pm in 183 out of 270 wards voting today for #MCDelections2017. pic.twitter.com/HNXbROUw6P
— ANI (@ANI_news) April 23, 2017
अजय माकन ने डाला वोट, कांग्रेस के जीत का किया दावा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने डाला वोट
अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ पहुंचे बूथ, डाले वोट
वोट डालने पहुंचे अरविंदर सिंह लवली, हाल ही में बीजेपी में हुए हैं शामिल
Arvinder Singh Lovely who recently joined BJP returns from polling booth in East Azad Nagar after EVM was not working #MCDelections2017pic.twitter.com/k9T8gAmw8o
— ANI (@ANI_news) April 23, 2017
दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल किया मतदान
Delhi Lt.Governor Anil Baijal after casting his vote in a polling station in Greater Kailash-3 #MCDelections2017pic.twitter.com/9QyWVTmyHp
— ANI (@ANI_news) April 23, 2017
दिल्ली निगम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Voting underway in Delhi's Pandav Nagar for #MCDelections2017pic.twitter.com/f0vL1A4bj6
— ANI (@ANI_news) April 23, 2017
दिल्ली में हो रहे निगम चुनाव में पहली बार नोटा का प्रयोग किया जा रहा है। निगम चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए करीब 56 हजार दिल्ली पुलिस, 40 कंपनियां पैरामिलिट्री और 20 हजार होमगार्डस को भी तैनात किया गया है।
इसे भी पढ़ेंः योगेंद्र यादव की केजरीवाल को चिट्ठी, MCD चुनाव हारे तो इस्तीफा देना, EVM को दोष मत देना
वोटिंग को देखते हुए मेट्रो ट्रेन सुबह 4 बजे से ही चलनी शुरू हो गई है। दिल्ली से लगी सीमा को भी सील कर दिया गया है। 26 अप्रैल को निगम चुनाव की मतगणना होगी।
इसे भी पढ़ेंः बीजेपी ने सवित्रा खत्री को किया बर्खास्त, सेक्स सीडी कांड में फंसे आप नेता संदीप के साथ प्रचार पड़ा महंगा
HIGHLIGHTS
- 272 सीटों के लिए करीब 1 करोड़ 32 लाख मतदाता डालेंगे वोट
- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 56 हजार जवानों को किया गया है तैनात
Source : News Nation Bureau