PM मोदी ने 'मन की बात' में कहा, योग से एक सूत्र में बंध जाती है दुनिया

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा भी पीएम मोदी के संबोधन में सुनने को मिल सकता है।

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा भी पीएम मोदी के संबोधन में सुनने को मिल सकता है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
PM मोदी ने 'मन की बात' में कहा, योग से एक सूत्र में बंध जाती है दुनिया

PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 32वीं बार 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया।  इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि योग से दुनिया एक सूत्र में बंध जाती है। कुड़े को लेकर उन्होंने कहा कि कूड़े को कूड़े के तौर पर न देखें।

Advertisment

Live Updates:

कूड़े को कूड़े के तौर पर देखना बंद करें: पीएम मोदी

 विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के 4 हज़ार नगरों में सॉलिड व लिक्विड वेस्ट को कलेक्ट करने के लिए हरे व नीले रंग के कूड़ेदान उपलब्ध होंगे: पीएम मोदी

सरकार ने राज्य सरकारों के सहयोग से जनप्रतिनिधियों की मदद द्वारा कूड़ा प्रबंधन का महत्वपूर्ण अभियान छेड़ना तय किया है: पीएम मोदी

वेदों में पृथ्वी और पर्यावरण को शक्ति का मूल माना गया है: पीएम मोदी

हमारे यहां कहा गया है- माता भूमिः पुत्रो अहम् पृथिव्याः अर्थात् जो शुद्धता है, वह हमारी पृथ्वी के कारण है: पीएम मोदी

स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती दोनों की गारंटी, तन, मन, शरीर, विचार और आचार से स्वस्थता की अंतर्यात्रा का अनुभव योग के माध्यम से संभव है: पीएम मोदी

हमेशा कुछ नया सीखने की चाह होनी चाहिएः पीएम मोदी

आजादी के नायकों को मेरा सलामः पीएम मोदी

रमजान का पवित्र महीना शान्ति, एकता और सद्भावना के मार्ग को आगे बढ़ाने में ज़रूर सहायक होगा: पीएम मोदी
 
'मन की बात' रविवार सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित होता है। पीएम मोदी ने पिछले बार 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर के खिलाफ अपने विचार रखे थे। इससे पहले वह न्यू इंडिया पर देश की जनता को संबोधित किया था।

पीएम मोदी अपने इस कार्यक्रम में हर बार आम आदमी से जुड़े महत्वपूर्ण गतिविधि पर बात करते हैं। इसके लिए पीएम सभी देशवासियों से विषय और सुझाव आमंत्रित करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

इस कार्यक्रम में देशवासियों की टिप्पणियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाता है। बता दें, पीएम इससे पहले अर्थव्यवस्था, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या जैसे मुद्दों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः CBSE 12th Results 2017: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi PM mann-ki-baat
      
Advertisment