खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, दिल्ली में गहराया बाढ़ का खतरा

देश भर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

देश भर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, दिल्ली में गहराया बाढ़ का खतरा

यमुना का जलस्तर लाल निशान पार (फोटो- IANS)

देश भर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। हरियाणा में भारी बारिश के कारण यमुना का जल स्तर लाल निशान को पार कर गया है।

Advertisment

नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर जहां खुशी देखने को मिल रही है तो वहीं लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

यमुना के बढ़ते जलस्तर पर पूर्वी दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के. महेश ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'जून के महीने से हमने तैयारियां शुरू कर दी थी। हमारे पास पूर्वी जिले में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष है जो 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा। डिप्टी कमिश्नर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने राहत ऑपरेशन के लिए सारी तैयारियां कर ली है।

राजधानी दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गई है। राजधानी में जल भराव के कारण सड़कों पर गाड़ियों और लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LIVE अपडेट्स

खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, बचाव और राहत ऑपरेशन के लिए 43 नावें तैनात

# तेज़ आंधी-तूफ़ान और बारिश के कारण 33 लोगों की गई जान

# भारी बारिश के कारण हिमाचल के मंडी में लैंडस्लाइड

# भारी बारिश के कारण यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम अलर्ट जारी कर कहा था कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटों तक बारिश से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। हरियाणा में भारी बारिश के कारण यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। बारिश के कारण कई घरों के बेसमेंट में पानी घुस गया है।

गाड़ियां पार्क करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निचले इलाकों में पानी भरने से लोग घर उंचाई पर शरण लेने को मजबूर हैं। जल स्तर बढ़ने के कारण तटिय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के लिए यह बारिश बरदान साबित हो रही है।

बारिश के कारण खरीफ फसलों की बुआई तेज हो गई है। उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले 36 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। राहत और बचाव टीम किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

और पढ़ें: यूपी के सहारनपुर में गिरी इमारत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Source : News Nation Bureau

delhi heavy rain Weather Department
Advertisment