जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर बरसाए गोले, एक बीएसएफ जवान शहीद, तीन ग्रामीण घायल
पाकिस्तान के तरफ से जारी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गए हैं जबकि तीन ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान के तरफ से जारी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गए हैं जबकि तीन ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं।
शहीद जवान की पहचान 78 बटालियन के सुरेश कुमार के तौर पर हुई है। भारत भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर देर रात गोलीबारी शुरु कर दी। आरएस पुरा सेक्टर में रात करीब नौ बजे बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे गए।
गोलीबारी में कई घरों को भी नुकसान हो गया है। कई घरों के दीवार भी ढ़ह गए हैं। गोलीबारी के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
पाकिस्तान ने जिन अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया है वह रिहायशी इलाकों से सटा हुआ है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि