सदाबहार अभिनेता विनोद खन्ना के मृत्यु के बाद संवेदनाओं का दौर शुरु हो गया है। बेहद बीमारी से जूझ रहे विनोद खन्ना की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बॉलीवुड फिल्म सितारे दुख व्यक्त कर रहे हैं।
निधन की ख़बर सुनने के बाद अस्पताल के बाहर बॉलीवुड अभिनेताओं ने पहुंचना शुरु कर दिया है। विनोद खन्ना के बेहद करीबी रहे और उनके कई फिल्मों में उनके साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन अस्पताल पहुंचे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता और उनके साथ काम कर चुके ऋषिकपूर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि 'तुम बहुत याद आओगे।' इसके अलावा अक्षय कुमार ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी विनोद खन्ना के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे सदाबहार अभिनेता विनोद खन्ना, कैंसर की बीमारी से जूझते हुए तोड़ा दम
लाइव अपडेट:
अक्षय खन्ना, अभिषेक बच्चन और रणदीप हुडा ने विनोद खन्ना को दी श्रद्धांजलि
सुभाष घई, दिया मिर्जा, रंधीर कपूर और प्रफुल्ल पटेल पहुंचे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी मौजूद
विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के लिए उमड़ा बॉलीवुड, ऋषि कपूर पहुंचे
वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी उनके निधन पर ट्विटर के ज़रिए शोक व्यक्त किया है।
शिवराज सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा है 'अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता और भाजपा सांसद विनोद खन्ना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।'
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा है 'मेरी संवेदनाएं उनके प्यारे लोगों के साथ है और मैं प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शान्ति!'
गौरतलब है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच उनकी बीमारी वाली फोटो भी वायरल हुई थी। हालांकि बाद में अस्पताल ने इन ख़बरों का खंडन करते हुए अफवाहें न फैलाने की बात कही थी।
IPL से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी महान कलाकार और राजनेता विनोद खन्ना के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
Source : News Nation Bureau