BJP का 38वां स्थापना दिवस आज, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे पीएम मोदी, मुंबई में अमित शाह करेंगे रैली

देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आज 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आज 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
BJP का 38वां स्थापना दिवस आज, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे पीएम मोदी, मुंबई में अमित शाह करेंगे रैली

भारतीय जनता पार्टी की रैली (फाइल फोटो)

देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आज 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Advertisment

बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। स्थापना दिवस की रैली पर वह वहां रैली करके लोगों को संबोधित करेंगे।

पार्टी के स्थापना दिवस पर पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाईयों के अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे। जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चुनाव किया गया है वह हैं नई दिल्ली, नार्थ ईस्ट दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, नार्थ सेंट्रल मुंबई और बिहार में सारण है।

इस दौरान पीएम मोदी कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी देंगे। पीएम मोदी अपने एप के जरिये वीडियो कांफ्रेन्सिंग से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम पार्टी नेताओं के विचारों को सुनेंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनसे ब्योरा भी लेंगे।

अमित शाह का कार्यक्रम उपनगर बांद्रा के बांद्रा कुर्ला परिसर के एमएमआरडीए ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरु होगा। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य बीजेपी इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटील सहित कई शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi BJP amit shah BJP Foundation Day
      
Advertisment