SC/ST Act Bharat Bandh: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, मची भगदड़

प्रमुख चौराहों पर सतर्कता बरती जा रही है। राज्य के वीआईपी इलाकों को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है।

प्रमुख चौराहों पर सतर्कता बरती जा रही है। राज्य के वीआईपी इलाकों को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
SC/ST Act Bharat Bandh: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, मची भगदड़

यूपी में भारत बंद के पोस्टर

भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश में भी व्यापक तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया है। राज्य के अधिकांश इलाकों में दुकानें बंद है। बंद को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज समेत ज्यादातर प्रमुख बाजारों में फिलहाल दुकानों के शटर गिरा दिए गए हैं। राज्य में स्थिति काफी तनावपूर्ण है।

Advertisment

किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों पर सतर्कता बरती जा रही है। राज्य के वीआईपी इलाकों को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Live Updates

भारत बंद का आगरा में भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। आगरा में पिछले कई दिनों से कई सामाजिक संगठन और व्यापारिक संगठन sc/st एक्ट का लगातार विरोध कर रहे हैं। एटा शहर में भी लोग हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार के विरोध में नारे लगा रहै हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय और बीजेपी के कई नेताओं का भी हो चुका है घेराव। भारत बंद का समर्थन वकीलो ने भी किया है। आगरा पुलिस और प्रशाशन पूरी तरह सतर्क है। बंदी में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।

बता दें कि कई स्वर्ण संगठनों ने एससी एसटी एक्ट के खिलाफ देश व्यापी बंद बुलाया है। देश के अलग अलग हिस्सों में बंद समर्थक सड़कों को जाम कर रहे हैं। इस बंदी का सबसे ज्यादा असर बिहार और मध्य प्रदेश में देखा जा रहा है।

Source : News Nation Bureau

SC ST Act Uttar Pradesh bharat-band
      
Advertisment