पीएम मोदी से मिलेंगे सेशेल्स के राष्ट्रपति, कई मुद्दों पर बनेगी बात

सेशेल्स के राष्ट्रपति डेनी फॉरे भारत के छह दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंचे।

सेशेल्स के राष्ट्रपति डेनी फॉरे भारत के छह दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंचे।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
पीएम मोदी से मिलेंगे सेशेल्स के राष्ट्रपति, कई मुद्दों पर बनेगी बात

सेशेल्स के राष्ट्रपति डेनी फॉरे भारत के छह दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर अहम बातचीत होगी।

Advertisment

बताया जा रहा है कि मीटिंग के दौरान कई एमओयू पर भी हस्ताक्षर होंगे। सेशेल्स के आईलैंड पर संयुक्त रूप से बनने वाले नेवल बेस डील को किया रद्द किए जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है।

सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे का औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने आज पीएम मोदी से बातचीत की। दोनों नेता रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की समीक्षा करेंगे।

अहमदाबाद और गोवा के दौरे के बाद फॉरे रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। उनकी आगवानी विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने की थी। फॉरे अपनी छह दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे। वह शनिवार को साबरमती आश्रम गये थे, जहां महात्मा गांधी 1917 और 1930 के बीच रहे थे।

सेशेल्स और भारत के बीच इसके लिए साल 2015 में समझौता हुआ था लेकिन सेशेल्स में विपक्षी पार्टियां इसका जबरदस्त विरोध कर रही हैं जिस वजह से राष्ट्रपति फॉरे को यह फैसला लेना पड़ा।

गौरतलब है कि अगर सेशेल्स के द्वीप पर नेवल बेस विकसित किया जाता तो हिंद महासागर में इसका भारत को रणनीतिक तौर पर फायदा मिलता।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Seychelles Danny Faure President PM modi
      
Advertisment