/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/19/42-modi1.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां पार्टी के 6 उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति बीजेपी की सांसद हैं।
फतेहपुर जिले में फतेहपुर सदर, हुसेनगंज, अयाह शाह, खागा (सुरक्षित), बिंदकी तथा जहानाबाद शामिल हैं। इससे पहले हरदोई की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में प्रचार करने गुरुवार को हरदोई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में स्थिर सरकार बनवाने में प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है।
Live Update:
# गांव में कब्रिस्तान बनता है तो शमशान भी बनना चाहिए, रमजान में बिजली आती है तो दीवाली भी आनी चाहिए, भेदभाव नहीं होना चाहिए।
Gaon me kabristan banta hai to shamshaan bhi banna chahiye;Ramzan me bijli ati hai to Diwali me bhi ani chahiye;Bhedbhav nhi hona chahiye-PM pic.twitter.com/tOKd87XYna
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ मैं आप से आशीर्वाद लेने आया हूं।
# पिछले 1 साल के अंदर 20 करोड़ LED बल्ब बिक गए। LED बल्ब की वजह से 11 करोड़ की बचत हुई, ये काम बोलता है।
# LED बल्ब का हमने दाम कम किया। इसके माध्यम से गरीब परिवारों का बिजली बिल बचा।
There was a time when farmers had to face hurdles to get urea; We neem-coated urea & stopped its black marketing: PM Modi in Fatehpur pic.twitter.com/pWoJZfK0Uv
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# देश में पहले यूरिया का दाम कम नहीं होता था,लेकिन हमने इसका दाम कम किया।यूरिया का नीम कोटिंग कर दिया, अब किसानों को आसानी से यूरिया मिलती है।
There was a time when farmers had to face hurdles to get urea; We neem-coated urea & stopped its black marketing: PM Modi in Fatehpur pic.twitter.com/pWoJZfK0Uv
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# 5 सालों में 3 करोड़ गरीब मांओं के घरों तक गैस का कनेक्शन पहुंचाऊंगा। ढाई साल में पौने दो करोड़ घरों में गैस सिलेंडर पहुंचा, काम ऐसे बोलता है।
Congress confused people over giving 9/12 cylinders; I appealed to ppl to give up subsidies so that poor benefits & several gave them up: PM pic.twitter.com/OGGgUVhk3l
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# गरीब का दर्द क्या होता है, ये मुझे पता है क्योंकि मेरी मां लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती थी।
# भाजपा की सरकार बनेगी तो जिस-जिस की जमीन छीनी गई है, उसे उसकी जमीन लौटाई जाएगी। भाजपा की सरकार गरीब के लिए है।
# आज दलित, शोषित, पीड़ित और गरीब सबसे ज्यादा जुल्म का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार इसकी सुध नहीं ले रही।
# यूपी में कानून व्यवस्था नहीं होने की वजह से यहां के लोग सुरक्षित नहीं हैं। यहां रोजगार, उद्योग नहीं लग रहा है। इसलिए यहां से पलायन हो रहा है।
# जिस प्रदेश में न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट को बीच में आना पड़ा, उस प्रदेश में कौन सा काम किया अखिलेश जी?
# सपा के कार्यकाल में पुलिस थाना, सपा के कार्यालय में बदल गए। सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना पड़ा, गायत्री प्रजापति के खिलाफ FIR लिखोः पीएम
SC had to interfere in Gayatri Prajapati matter to make a station lodge an FIR: PM Modi pic.twitter.com/hpTgqpvSlg
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# लोहिया जी ने जिस पार्टी का पूरे जीवनभर विरोध किया, उस पार्टी के गोद में जाकर अखिलेश जी बैठ गए।
Jab unhone hath pakda,tab nikle rath par;Taar k taar latak rahe the,kaanp rahe the ki current na lag jaye;Akhilesh nhi,unke naye saathi: PM pic.twitter.com/FKHD7rTFBW
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# तीसरा चरण पूरा भी नहीं हुआ, लेकिन अखिलेश जी का हौसला पस्त हो गया है। प्रजा के साथ धोखा करने वाले को देश कभी माफ नहीं कर सकता हैः पीएम
Jis rajya mei thane ka ye haal h,rapists ko freedom aur nyay pane ke liye taras rhi maa-beti ko SC jana pade,ye kaunsa kaam h Akhileshji?-PM pic.twitter.com/wW8edCT3iT
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# बिजली की तार से अखिलेश जी परेशान नहीं हुए, क्योंकि उन्हें पता था ये तो तार है इसमें बिजली थोड़े ही है।
# कुछ लोग तो सारे देश में पिट गए, लेकिन यूपी में आकर अपने सपनों को साकार करने में लगे हैं।
Unhone socha tu bhi doob raha hai tu bhi doob raha, arrey chalo yaar haanth pakad lein, saath bach jayein: PM Modi on SP-Congress alliance pic.twitter.com/aOcKXcSw04
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# जनता है, ये सब कुछ जानती है, जनता को प्रचार के माध्यम से उसकी आंखों में धूल नहीं झोंक सकते हैं।
# तीसरे चरण में भी मतदाता बदलाव का मन बनाकर मतदान कर रहे हैं।
# 14 साल पूरे हुए, उत्तर प्रदेश में खत्म होना चाहिए विकास का वनवास।
Vanvaas of Vikas in Uttar Pradesh must end now; Country is moving ahead at fast pace & so must Uttar Pradesh: PM Modi in Fatehpur pic.twitter.com/vxxsXtiK5l
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
# शिवाजी के सपने को हर हिंदुस्तानी 'सेवा जी' बनकर पूरा करें।
Today is the birth anniversary of Chhatrapati Shivaji Maharaj; I pay tribute to him: PM Modi in Fatehpur pic.twitter.com/Duv6kp6NpA
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
हरदोई में विजय शंखनाद रैली में मोदी ने कहा कि इस राज्य के पास बहुत शक्ति है, बस इसे पहचानने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'भगवान श्रीकृष्ण उप्र में पैदा हुए, लेकिन उनकी कर्मभूमि गुजरात बनीं। मैं गुजरात में पैदा हुआ, लेकिन मुझे तो उत्तर प्रदेश ने गोद लिया है। उत्तर प्रदेश की ताकत और प्यार की बदौलत ही एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गया। यहां के प्यार का कर्ज चुकाना है।'
यह भी पढ़ें:
यूपी चुनाव: तीसरे चरण में सपा के बागी उम्मीदवार और BJP बिगाड़ सकते हैं अखिलेश का खेल!
HIGHLIGHTS
- सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना पड़ा, गायत्री प्रजापति के खिलाफ FIR लिखोः पीएम
- 5 सालों में 3 करोड़ गरीब मांओं के घरों तक गैस का कनेक्शन पहुंचाऊंगा।
Source : News State Buraeu