नोटबंदी पर सड़क के बाद अब संसद में सरकार को घेरेंगे राहुल

नोटबंदी के खिलाफ तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार के विरोध में उतर गई है। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रख सकते हैं।

नोटबंदी के खिलाफ तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार के विरोध में उतर गई है। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रख सकते हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
नोटबंदी पर सड़क के बाद अब संसद में सरकार को घेरेंगे राहुल

नोटबंदी के खिलाफ तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार के विरोध में उतर गई है। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा में भी चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि चर्चा के दौरान कांग्रेस के तरफ से इस मुद्दे पर राहुल गांधी अपना पक्ष रख सकते हैं।

Advertisment

वहीं कांग्रेस समेत देश की तमाम विपक्षी पार्टियां 500-1000 के पुराने नोटबंदी के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। नोटबैन करने को लेकर राज्यसभा में चर्चा हुई थी।

राहुल गांधी सरकार के इस फैसले के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नोटबंदी के विरोध में राहुल दिल्ली के एक बैंक में पैसे बदलने के लिए गए थे जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

इसे भी पढे़ंः नोटबंदी को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां आज लोकसभा में लाएंगी स्थगन प्रस्ताव

बुधवार को राहुल गांधी महाराष्ट्र की एक अदालत में मानहानी के मुकदमें में पेश होने के लिए भिवंडी गए थे जिसके बाद वे एटीएम की लाइन में लगकर पैसे निकाले थे।

Source : News Nation Bureau

parliament rahul gandhi
Advertisment