झांसी में रविवार को बीजेपी की परिवर्तन यात्रा है। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह सभा को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ परिवर्तन यात्रा में अमित शाह और केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी मौजूद हैं।
लाइव अपटेड:
अमित शाह ने कहा:
बुंदेलखंड में खनन घोटाला बंद करने की जरूरत।
बुंदेलखंड के विकास का पैसा सपा डकार गई।
बीजेपी की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश अपने अाप आगे बढ़ने लगेगा।
भारतीय जनता पार्टी में गुंडों के लिए जगह नहीं।
भाजपा ट्रिपल तलाक के समर्थन में नहीं।
सपा और कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं के अधिकार के मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
सबसे ज्यादा पलायन बुंदेलखंड से होता है।
कानून और व्यवस्था बीजेपी की प्राथमिकता होगी।
सरकार बनने के एक हफ्ते के भीतर हड़पी गई जमीन लोगों को वापस दिलाएगी बीजेपी।
राजनाथ सिंह ने कहा:
# मैं पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे पिछड़े प्रदेशों में क्यों हैं?
# आज ढाई साल गुजरने के बाद भी हमारी सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है
# भाजपा की सरकार बनते ही पांच-दस साल के अंदर बुंदेलखंड की पानी की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे
# यूपी के हुक्मरान पानी तो पी गये अब बालू को भी चट कर रहे हैं
# जब मैं पाकिस्तान गया तो दो टूक में बात करके आया, पाकिस्तान की धरती पर जाकर उसे खरी-खरी सुनाई
कलराज मिश्र ने कहा:
# सपा के शासनकाल में माफियाराज और गुंडाराज को बढ़ावा दिया जाता है
# सपा पर निशाना साधते हुए कहा, सपा का कुनबा लड़ रहा है बस लड़ रहा है, ये नहीं देख रहा है कि बुंदेलखंड के किसानों का क्या हाल है
उमा भारती ने कहा:
# राज्य सरकार का सहयोग न मिलने के कारण केंद्र की विकास योजनाओं को नहीं मिल रही गति
# प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही वर्षों से विकास का इंतजार कर रहे यूपी के लिए खजाने खोल दिए जाएंगे
भारत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल प्रचार में लग गए हैं। बीजेपी भी इसी के मद्देनज़र प्रदेश में परिवर्तन यात्रा कर रही है।
परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 5 नवंबर को अमीत शाह ने सहारनपुर से की। यात्रा के दौरान बीजेपी अपने विपक्षियों पर जमकर बरस रही है। शनिवार को साहारनपुर में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए लचर कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा और कहा कि राज्य में क्राइम बढ़ रहा है और राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने लोगों को कल्याण सिंह के राज की याद दिलाई और कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
रविवार को झांसी में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के बाद 8 को सोनभद्र में तीसरी और 9 नवंबर को बलिया में चौथी यात्रा है। 24 दिसंबर को लखनऊ में परिवर्तन यात्रा समाप्त होगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।