/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/27/64-79-parliamentlive.jpg)
आज संसद के बजट सत्र में कई अहम बिल चर्चा और पारित कराने के उद्देश्य से पेश किए जाएंगे। राज्यसभा और लोकसभा में सरकार कई बिल पेश करेगी। आज राज्यसभा में वित्त विधेयक 2017, विनियोग (रेलवे) विधेयक 2017 और अनुशासन (रेलवे) संख्या 2 विधेयक 2017 को पर विचार करने के लिए पेश किया जाएगा।
लोकसभा ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए केन्द्रीय सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी करने के लिए 22 मार्च को वित्त विधेयक पारित किया था। बिल में सरकार ने तीन लाख रुपए तक के नकद लेनदेन को दो लाख रुपए कर दिया। यह महत्वपूर्ण संशोधनों में से एक है। इनके अलावा राज्य सभा में विचार के लिए कारखाना (संशोधन) विधेयक 2016 भी पेश किया जाएगा।
LIVE अपडेट:
लोकसभा में जीएसटी बिल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेश किया
#FLASH: The Central Goods & Services Tax Bill, 2017 tabled in Lok Sabha by Finance Minister Arun Jaitley.
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
और पढ़ें: जानिए, जीएसटी क्या है, लोकसभा में आज पेश हो सकता है देश का सबसे बड़ा कर सुधार
लोकसभा में, मेंटल हेल्थकेयर विधेयक 2016 और संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2016 को विचार के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक 2017 को भी लोकसभा में पेश किया जाना है।
और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने अजहर की कप्तानी में 23 साल पहले आज ही के दिन की थी पहली बार ओपनिंग
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us