पीलीभीत में तेंदुए के हमले में नाबालिग बच्ची घायल
पीलीभीत में तेंदुए के हमले में नाबालिग बच्ची घायल
पीलीभीत (यूपी):
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बरही रेंज के पास मझरा गांव में एक तेंदुए ने हमला कर सात वर्षीय बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि ज्यादा खून बहने और चोटों के कारण उसकी हालत गंभीर है।शुक्रवार देर रात तेंदुए ने बच्ची को घायल कर दिया।
लड़की के पिता गुरमेल सिंह ने कहा कि तेंदुआ उनके आंगन में घुस गया और लड़की पर हमला कर दिया।
गुरमेल सिंह और उनकी पत्नी घर के अंदर थे जब उन्होंने अपनी बेटी मनप्रीत को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना। वह तभी बाहर निकले और उन्होंने देखा कि एक तेंदुए ने मनप्रीत को पकड़ लिया है। उन्होंने तेंदुए पर पथराव किया और उनके पड़ोसी भी लाठियों के साथ बाहर आ गए। वे तेंदुए को भगाने में सफल रहे।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक नवीन खंडेलवाल के अनुसार, इस क्षेत्र में तेंदुए द्वारा किया गया यह पहला हमला है। हमारी टीम इस क्षेत्र की निगरानी कर रही है और ऐसा लग रहा है कि तेंदुए ने अपना स्थान बदल लिया है। हमने स्थानीय निवासियों को खासकर शाम के समय सतर्क रहने के लिए कहा है। ज्यादा खून बहने के कारण लड़की की हालत गंभीर है। हमने परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह