/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/20/30-Indianfisherman.jpg)
11 भारतीय मछुआरों को नाव सहित किया गिरफ़्तार (File Photo- Getty)
तमिलनाडु से नौका सहित 11 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक़ पकडे गए सभी मछुआरे तमिलनाडु के हैं।
दरअसल शनिवार को श्रीलंका के नेदुन्थीवू द्वीप के पास मछुआरे मछली पकड़ने पहुंचे थे। लेकिन श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें ग़ैरक़ानूनी रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने भारत की 8 नावें पकड़ी, लगभग 40 मछुआरे भी गिरफ़्त में
तमिलनाडु पुलिस और मछुआरा संघ के नेता पी सेसुराजा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात 634 नौकाओं से करीब 3500 मछुआरे रामेश्वरम के लिए रवाना हुए थे। लेकिन उन्हें ग़ैरक़ानूनी रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक़ गिरफ़्तारी के वक़्त ये सभी मछुआरे उत्तर पश्चिम में जाफना के छोटे से द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे।
बताया जा रहा है श्रीलंकाई नौसेना, सभी 11 मछुआरों को दो नावों पर बिठाकर कंगेसनाथुराई बंदरगाह ले गए हैं जबकी बाकी के मछुआरों को वापस भगा दिया।
आपको बता दें कि शनिवार शाम गुजरात के तटीय इलाके में भी लगभग 40 मछुआरों को 8 नाव सहित पकड़ लिया गया था।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us