तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के लिए राबड़ी देवी तलाश रहीं है 'संस्कारी बहू'

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इन दिनों अपने दोनों बेटों के लिए संस्कारी बहू की तलाश कर रही है।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इन दिनों अपने दोनों बेटों के लिए संस्कारी बहू की तलाश कर रही है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के लिए राबड़ी देवी तलाश रहीं है 'संस्कारी बहू'

राबड़ी देवी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इन दिनों अपने दोनों बेटों के लिए संस्कारी बहू की तलाश कर रही है। राबड़ी और लालू के बेटे तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री है और तेज प्रताप यादव राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं।

Advertisment

राबड़ी देवी को अपने बेटे के लिए 'मॉल' या 'सिनेमा हॉल' जाने वाली लड़कियां बिलकुल नहीं चाहिए। 

रविवार को लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर जब राबड़ी से उनके बेटों की शादी से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा हमे अपने दोनों बेटों के लिए सिनेमा और मॉल जाने वाली लड़कियां नहीं चाहिए। हमे अपने बेटों के लिए संस्कारी बहू चाहिए खासकर तेज प्रताप यादव के लिए जो कि बहुत धार्मिक है। घर चलाने वाली, बड़े बुजुर्ग का आदर करने वाली, जैसे की हम हैं, वैसी लड़की चाहिए।'

और पढ़ें: EVM विवाद से चुनाव आयोग खफा, कानून मंत्रालय से खत लिखकर मांगा अवमानना की कार्रवाई का अधिकार

लालू यादव और राबड़ी देवी की कुल 9 संतानें हैं जिनमें दो बेटे और नौ बेटियां हैं।

आपको बता दे कि लालू यादव ने पार्टी कार्यकर्ता के साथ 70वें जन्मदिन के मौके पर 70 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। जन्मदिन के मौके पर लालू का निवास ताजे फूलों से सजा हुआ था। लालू ने अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने छोटे बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद बेटी मीसा भारती सहित परिवार के सदस्यों के बीच केक काटा।

(चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : News Nation Bureau

Rabri Devi Tejaswi Yadav tej pratap
Advertisment